महिला सम्मेलन की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ता कर रहे जनसंपर्क
करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है।
शुक्रवार को विधानसभा अन्तर्गत शक्ति केंद्र चलीसवां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी कर स्थानीय महिलाओं को कार्यक्रम की जानकारी दी तथा उनकी समस्याएं सुनी। संपर्क अभियान में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक लालजी वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, रामवृक्ष यादव, प्रद्युम्न प्रताप, चंद्रभूषण चौहान, कृष्णा चौहान, जनार्दन शर्मा आदि शामिल रहे। इन्होंने महिलाओं से कार्यक्रम में बढ-चढकर शामिल होने का अनुरोध किया एवं उनकी समस्याओं से संबंदित ज्ञापन प्राप्त कर निदान का आश्वासन दिया।
Post a Comment