Top News

नगपुर से गुरादरी के गँगा सरोवर हेतु निकली भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा


नगपुर-नेवादा से गुरादरी के गँगा सरोवर हेतु निकली भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा



करहाँ, मु.बाद गोहना (मऊ) : मुहम्मदाबाद विकास खंड अंतर्गत नगपुर ग्राम में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के लिए जल कलश भरने एक भव्य कलश यात्रा मठ गुरादरी के पवित्र गंगा सरोवर पहुंची। यहां वरुण पूजन के बाद जल लेकर पीत वस्त्र धारण की हुई 108 कन्याएं यज्ञ मंडप के लिए रवाना हुई।

बता दें कि ग्राम सभा नगपुर में 20 दिसंबर दिन- बुधवार से 26 दिसंबर दिन- मंगलवार तक भागवत कथा सप्ताह यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसी निमित्त हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे, ध्वज-पताके के साथ एक भव्य कलश यात्रा बुधवार को पूर्वाह्न गुरादरी मठ पर पहुंची। इस मौके पर श्रीकृष्ण योगमाया शक्तिपीठ अष्टभुजा से पधारे प्रख्यात शांकर सन्यासी स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज का पावन सानिध्य ग्रामवासियों को प्राप्त हुआ। यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक, महेश चंद्र मिश्र ने अपने सहयोगी विप्रगण आशीष तिवारी, विनीत पांडेय, पंडित प्रियव्रत के द्वारा मुख्य यजमान सपत्निक अखिलानंद द्विवेदी व इंदूमती देवी से वैदिक रीति से विधिविधान पूर्वक वरूण पूजन करवाया। पूजन उपरांत गंगा सरोवर से पवित्र जल भरकर सभी ने दिव्य जलाशय की परिक्रमा की और बाबा घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन किया।

यज्ञ के यज्ञाचार्य एव मुख्य यजमान ने बताया कि भगवान की कृपा और सम्मानित ग्रामवासियों के सहयोग व आशीर्वाद से इस यज्ञ का आयोजन किया गया है। आज यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के समय भारत राष्ट्र के प्रख्यात शांकर सन्यासी परिव्राजकाचार्य स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज का पावन सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ। इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से राजकुमार तिवारी, किशुन चौहान, अजय द्विवेदी, आशीष चौधरी, चंद्रभूषण तिवारी, सुधीर लाल श्रीवास्तव, शिवानंद गुप्त, शैलेन्द्र त्रिपाठी, इन्द्रराज यादव, त्रिभुवन मौर्य, अरुण त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों महिलाएं, बालिकाएं एवं युवा वर्ग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post