अक्षत कलश यात्रा में जयश्रीराम के जयघोष से गाँव गुलजार
करहाँ, मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत देवसीपुर एवं जमुई में निकली अक्षत कलश यात्रा में जयश्रीराम के जयघोष से गाँव गुलजार व राममय हो गये हैं। यहां भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सुसज्जित रथ के साथ हाथ में ध्वज-पताका लिए स्त्री-पुरुष, उत्साही युवक-युवतियां जय श्रीराम का जयघोष करते हुए चल रहे थे। उन्होंने घर-घर जाकर अक्षत व चित्र लोगों को भेंट किया एवं गांव के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह, चंद्रकांत तिवारी तथा भू
पेंद्र सिंह व साधु विजयदास के नेतृत्व में स्वयंसेवको एवं उत्साही कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रभु श्रीराम की झांकी से सुसज्जित रथ का पूजन-अर्जन एवं आरती की गई। कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत के सभी मोहल्ले में घर-घर जाकर पूजित अक्षत व श्रीराम मंदिर का चित्र लोंगो को भेंट किया तथा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण स्वरूप शुभ अक्षत प्रदान किया। सभी से 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर देवालयों में कीर्तन व घरों में दीपदान का आग्रह किया।
इस अवसर पर बासमती देवी, धनजंय सिंह, बुधमती देवी, राजन यादव, संदीप सिंह, शिवमती देवी, वीरेंद्र राजभर, प्रमोद सिंह, लक्ष्मी देवी, आयुष यादव, चन्दन सिंह, प्रियांशु यादव, जगदम्बा पांडेय, राजन कुमार आदि मौजूद रहे।






Post a Comment