करहां में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल क़ई ओर से मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री पूनम सरोज के नेतृत्व में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाबा बहालदास इंटर कालेज रसूलपुर से शुरु हुई यात्रा करहां बाजार होते हुए गद्दोपुर स्थित श्रीटावर पर संपन्न हुई।
इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष किए। देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल में लोगों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी सुधीर सोनकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, मंडल महामंत्री रितिक सिंह व अंकित सरोज, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक अबुल फैज खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, प्रधान बालगोविंद यादव तथा प्रांतीय परिषद सदस्य इंद्रपाल राम, इंद्रजीत मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग थे।



Post a Comment