जय श्रीराम के जयघोष से साथ निकली अक्षत कलश यात्रा
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के सुरहुरपुर और राजापुर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। अयोध्या से लाया गया पूजित अक्षत एवं मंदिर का चित्र घर-घर प्रदान कर लोंगो को 22 जनवरी को रामलला के प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के लिए आमंत्रित किया गया। साथ ही संघ के पदाधिकारियों द्वारा निकट स्थित मंदिरों में उत्सव मनाने एवं शाम को देवालयों समेत घर में रामदीप जलाने का अनुरोध किया गया।
सुरहुरपुर की कलश यात्रा का निर्देशन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिकृष्ण बरनवाल व लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने तो राजापुर में धर्मेंद्र सिंह व चंदन कुमार ने किया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री डाक्टर सीता राय, लोकसभा विस्तारक अंकुर पाल, मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा की निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज, विधानसभा संयोजक लालजी वर्मा, विधानसभा विस्तारक अक्षत शुक्ला, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, करहां मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ड्यूक, अंकित सरोज आदि ने घर-जाकर पूजित अक्षत व मंदिर का चित्र सौंपा।





Post a Comment