दपेहड़ी व भाँटी में विकसित भारत का दिलाया संकल्प एवं बांटें प्रमाणपत्र
करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत भाँटीकला तथा दपेहड़ी गाँवो में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प दिलाया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉक्टर सीता राय ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया एवं गरीबों को उनके नवनिर्मित आवास की चाभी प्रदान किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोंदभराई की।
कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर सीता राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात आगत अतिथियों का दोनों ग्रामप्रधानों ने स्वागत माल्यार्पण किया। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो सब कर दिखाया जो पहले कभी नहीं हुआ था। नारी शक्ति वंदन, जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला गैस योजना, बाल पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्म एवं पौष्टिक भोजन, फ्री राशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, कन्या सुमंगल योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्वामित्व योजना, डीबीटी योजना, खातों में अनेक सब्सिडियों का हस्तांतरण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, हर घर नल व शौचालय आदि अनेक ऐसी योजनाएं चल रही हैं जो पहले कभी नहीं चलीं।
साथ ही मातृशक्तियों को अनेक सुविधाएं जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक मिल रही हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 500 वर्षो के लंबे संघर्ष एवं अनेकों कुर्बानी के बाद प्रभु श्रीराम का मंदिर निर्माण हो रहा है। भगवान राम टेंट से भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति भी एक लंबे समय से समय की पुकार थी। आपके गांव-घर तक अधिकारी व कर्मचारी चलकर खुद आ रहे हैं तथा समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा विस्तारक अंकुर पाल, निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष रानीपुर योगेश प्रताप सिंह, करहाँ भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र पासवान, करहाँ जिला पंचायत उपाध्यक्ष व अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, दोनों ग्रामप्रधान भारती सिंह व प्रतिभा सिंह, दोनों ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह मिंटू व रविंद्रनाथ सिंह, ग्रामप्रधान याकूबपुर ज्ञानेंद्र प्रताप, करहां मंडल महामंत्री युवा मोर्चा चंद्रकांत तिवारी, बूथ अध्यक्ष विपुल कुमार, धन सिंह, संजय सिंह, अरुण कुमार, सूर्यभान सिंह, दोनों कार्यक्रमों के नोडल व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता रविकांत यादव, ग्राम पंचायत सचिव जयप्रकाश यादव, प्रिंस सिंह छोटू सहित सैकड़ों ग्रामीण स्त्री-पुरुष मौजूद रहे। उक्त दोनों कार्यक्रमों का कुशल संचालन विधानसभा विस्तारक अक्षत शुक्ल ने किया।







Post a Comment