मऊ के लाल अनंत ने फतह की कांग यात्से-2 चोटी
•मुहम्मदाबाद गोहना तहसील स्थित करहां क्षेत्र के बरसवां गांव के हैं मूल निवासी
कांग यात्से-2 की सफलता के बाद अनंत सिंह का अगला लक्ष्य 7,077 मीटर ऊंचा माउंट कुन है। पिछली बार विपरीत मौसम के कारण यह अभियान अधूरा रह गया था। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के आधिकारिक पत्र के अनुसार उन्हें जर्मनी के 13 सदस्यीय पर्वतारोहण दल के साथ भारतीय संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। जर्मन पर्वतारोही स्टीफेन किफर के नेतृत्व में प्रस्तावित माउंट कुन ईस्ट रिज अभियान की स्वीकृत अवधि दो से 30 अगस्त 2026 तक है। नेहरु इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी से प्रशिक्षित अनंत माउंटेनियरिंग इंस्ट्रक्टर, स्की माउंटेनियर तथा सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षक हैं और अब तक 12 से अधिक हिमालयी अभियानों का अनुभव हासिल कर चुके हैं।
स्की माउंटेनियरिंग में अनंत सिंह खेलो इंडिया विंटर गेम्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर पर्वत इंसान को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने की सीख देता है। कांग यात्से-2 के बाद माउंट कुन उनकी अगली बड़ी चुनौती है और उनका प्रयास रहेगा कि इस अभियान के माध्यम से मऊ, प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश का नाम हिमालय की ऊंचाइयों तक पहुंचे।
उनकी इस सफलता पर पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण प्रताप व आशीष चौधरी, समाजसेवी विक्की वर्मा, रवि पासी, महेंद्र यादव, अनीत सिंह, शिवम निकुंभ सहित क्षेत्रीय लोगों ने बधाई देते हुए उनके आगामी सफल अभियानों हेतु शुभकामनाएं दी हैं।


Post a Comment