Top News

करहाँ परिक्षेत्र के गाँव-गाँव भ्रमण कर रही अक्षत कलश यात्रा, जयश्रीराम के जयघोष से गूंज रही गली-गली


करहाँ परिक्षेत्र के गाँव-गाँव भ्रमण कर रही अक्षत कलश यात्रा, जयश्रीराम के जयघोष से गूंज रही गली-गली


करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत करहाँ परिक्षेत्र के बाजार, दरौरा, दपेहड़ी शमशाबाद, नगपुर, नेवादा, देवसीपुर, हिंडोला व बरसवां आदि अनेक गाँवो में अयोध्या से पूजित अक्षत की भव्य कलश यात्रा शुक्रवार को घर-घर भ्रमण की। यात्रा में शामिल लोंगो ने पुण्य अक्षत व श्रीराम मंदिर का चित्र देकर लोंगो को निमंत्रित किया एवं 22 जनवरी को विभिन्न मंदिरों एवं घरों में उत्सव व दीपोत्सव मनाने का अनुरोध किया।



कार्यक्रम का नेतृत्व खंड कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह, खंड गतिविधिक विजय प्रताप सिंह चंदन, सूर्यभान सिंह, जगदम्बा पांडेय व धनंजय सिंह कर रहे थे। इस मौके पर अनेक स्त्री-पुरुषों ने भाव विह्वल होकर रथ पर विराजमान रामदरबार की आरती उतारी व प्रसाद ग्रहण किया।


 सैकड़ो ऊर्जावान लोग शोभायात्रा में शामिल रहे। जयश्रीराम के उद्घोष से गाँव-गलियाँ गुंजायमान हो रही हैं। सभी लोग 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बेहद उत्साहित हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post