Top News

कुणाल के स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत होने पर जनपद में हर्ष

कुणाल के स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत होने पर जनपद में हर्ष


करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के बरसवां गाँव निवासी और संघ में अनेक दायित्व का निर्वहन कर चुके कुणाल सिंह अंकित को खुरहट रेलवे स्टेशन का रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किये जाने पर पैतृक गाँव सहित पूरे जनपद में हर्ष का वातावरण है। मनोनयन का समाचार प्राप्त होते ही बधाई देने का दौर तेज हो गया। लोग उनके परिवार में पहुँचकर बधाई तो दे रहे हैं लेकिन कुणाल के देश की राजधानी दिल्ली में होने से काफी लोग मोबाइल फोन और सोसल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों से भी बधाई संदेश प्रेषित कर रहे हैं।

ज्ञातव्य हो कि हिंडोला-बरसवां निवासी अरविंद सिंह पप्पू के पुत्र कुणाल बचपन से ही मेधावी रहे हैं। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद कम उम्र से ही संघ और भाजपा से जुड़कर काफी काम किया। कुणाल बरसवां गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा उन्हें विगत 28 दिसम्बर को खुरहट रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया।

देश की राजधानी दिल्ली से गुरुवार को प्राप्त सूचना के बाद जनपदवासियों में बेहद खुशी का माहौल छा गया। पैतृक निवास पर पहुँचकर लोंगो ने परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके साथ अन्य विभिन्न माध्यमों से बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। बधाई देने वालों में जिला भाजपा महामंत्री आनंद सिंह, जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री शशिचन्द विश्वकर्मा, करहां,भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, पूर्व मंडल अध्यक्ष दयाप्रकाश तोमर, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी करहां अखंड सिंह, महाप्रधान सुरहुरपुर रामदरश यादव, अभिषेक पांडेय, अतुल सिंह आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post