मालव, माहपुर, परवा व तिलसवां में निकली अक्षत कलश यात्रा
करहाँ, मऊ। स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्रामसभा मालव, माहपुर, परवा व तिलसवां में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। तेज सर्दी के बावजूद जयश्रीराम के उद्घोष ने निरंतर उत्साह बनाये रखा।
उक्त गाँवो में संघ के खंड कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह, खंड गतिविधिक विजयप्रताप सिंह चंदन, शैलेश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज होकर अयोध्या में पूजित अक्षत व श्रीराम मंदिर का चित्र निमंत्रण स्वरुप सौंप रहे थे। लोंगो को 22 जनवरी को अपने-अपने निजी धाम सहित मंदिरों में उत्सव व दीपोत्सव का आग्रह भी कर रहे थे।
इस अवसर पर भानुप्रताप सिंह, अनुपम कुमार, सुनील राजभर, कौशल सिंह, धनंजय, शिवशंकर, मन्नू श्रीवास्तव, राणा प्रताप, सुधाकर सिंह, खुरमुल्ली प्रजापति, दयानन्द कुमार आदि मौजूद रहे।
Post a Comment