सेवानिवृत्त शिक्षक जयप्रकाश सिंह के अनुसार कैसे हों हमारे सांसद-?
करहाँ (मऊ) : किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव सबसे बड़ा महापर्व होता है। इस महापर्व में हम सभी को शत-प्रतिशत मतदान के प्रति संकल्पित रहना चाहिए। हम सभी स्वतंत्र मन-बुद्धि से अपना सांसद चुनेंगे। सांसद चुनते समय यह ध्यान देना जरूरी है कि वह ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ हो।
सांसद ही देश की सबसे बड़ी संसद में बैठकर हमारे जनपद की आवाज बनते हैं और विकास की योजनाओं को अमली जामा पहनाने सहित समस्याओं के निराकरण में भूमिका निभाने हैं। अतः बिना किसी लोभ-लालच के विवेकपूर्ण ढंग से ऐसा सांसद चुना जाना चाहिए जो अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास व जनता के सुख-दुख का भागीदार बने।
-जयप्रकाश सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक.. ग्रा. शमशाबाद, पो. नगपुर, जि. मऊ


Post a Comment