Top News

शान से लहराया तिरंगा, उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस

शान से लहराया तिरंगा, उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस

सरकारी, गैरसरकारी व शैक्षणिक संस्थानों में मना आजादी का पर्व

करहां (मऊ) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करहां क्षेत्र में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया। भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय सुरहुरपुर में भाजपा नेत्री पूनम सरोज एवं आर्थोपेडिक सर्जन डा. उमेश सरोज, विकास खंड परिसर मुहम्मदाबाद गोहना में ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, बीएसआरके ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट रामनगर खालिसा में प्रबंधक प्रवीण राय, शंकर मौर्य बलिराम मौर्य इंटर कालेज में प्रबंधक कपिलदेव मौर्य, एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज सुरहुरपुर में प्रबंधक अशीत पाठक, बाबा बहाल दास इंटर कालेज में प्रधानाचार्य इंद्रजीत मौर्य, एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर में प्रबंधक आरिफ खां, आरएएफ महिला पीजी कालेज शमशाबाद में प्रबंधक रामाश्रय सिंह, करहां में समाजसेवी विक्की वर्मा तथा जेके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का सामूहिक गान हुआ। क्षेत्र में जगह-जगह आयोजित समारोह में लोगों ने देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। अनेक उत्साही नौजवानों ने बाइक एवं कार रैलियां निकालकर आजादी का जश्न मनाया।

विभिन्न समारोह स्थलों पर अरुण कुमार वर्मा, अंकित मौर्य, रजनीश राय, धर्मेंद्र सिंह, चंदन उपाध्याय, संगीता मौर्य, बसंत सिंह, सद्दाम खां, हरिनारायन सिंह, आरडी चौहान, चंद्रकांत तिवारी, टिंकू खां, राजकुमार मौर्य, एवं रितिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे



Post a Comment

Previous Post Next Post