अरविंद राजभर को जिताने के लिए घर-घर घूमी रानू सिंह व पूनम सरोज
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के शमशाबाद, करहाँ, दपेहड़ी, भाँटीकला, याकूबपुर आदि अनेक गाँवों में मंगलवार को दिन भर घर-घर घूमकर भाजपा नेत्रियां रानू सिंह व पूनम सरोज ने डॉक्टर अरविंद राजभर को जिताने की अपील की।
कहा कि लोकसभा घोसी में छड़ी चुनाव निशान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी सहयोगी चुनाव निशान है। छड़ी के चुनाव निशान वाला बटन दबाना मतलब देश में 400 पार कमल खिलाने में योगदान देना है।
डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में इन भाजपा नेत्रियों के साथ करहाँ भाजपा के मण्डल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ओंकार सिंह व भूपेंद्र सिंह, करहाँ भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त तिवारी व रितिक सिंह सहित संतोष राय, अविनाश सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप, भूपेंद्र सिंह, सूर्यभान सिंह आदि मौजूद रहे।





Post a Comment