अपहरण के मामले में आरोपित गिरफ्तार
करहां (मऊ) : रानीपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में वांछित आरोपित मंडूसर गांव निवासी विवेक उम्र 19 वर्ष को रविवार को चकिया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ संबधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपित नाबालिग से फोन पर बात करता था और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधा अग्रहरी, उपनिरीक्षक रविंद्र यादव व कांस्टेबल रामप्रसाद शामिल थे।

Post a Comment