Top News

अक़ीक़द के साथ अता की बक़रीद की नमाज़, मिले गले, दी कुर्बानी

अक़ीक़द के साथ अता की बक़रीद की नमाज़, मिले गले, दी कुर्बानी

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के करहाँ परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूरी अक़ीक़द और खुशनुमा माहौल में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अता की गई। लोंग नमाज़ के बाद एक दूसरे से गले मिल ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी एवं कुर्बानी की रश्म अदा की। इस बीच पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गयी।

क्षेत्र के माहपुर, गद्दोपुर, करहाँ, आतागंज, जोगीपुरा, बीचमहाल, पठानटोली, भतड़ी, नगपुर, दपेहड़ी, जमुई, अरैला, बरसवां के मुस्लिम भाईयों ने विभिन्न ईदगाहों में नमाज़ अता की। त्याग और कुर्बानी का यह पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। लोंगो ने नमाज़ के बाद एक दूसरे को गले लगाया और दिली मुबारकबाद पेश की।

नमाज़ के बाद सभी लोग अपने-अपने घर कुर्बानी को रवाना हो गये। एक दूसरे के घरों में जाकर लोंगो ने विभिन्न स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। इस बीच प्रशासन के दिशा निर्देशों के तहत स्वच्छता की दृष्टि से कुर्बानी के अवशेषों को गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया गया। साथ ही नमाज़ से सड़कों का आवागमन बाधित न हो इसका ख़ास ख़याल रखा गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post