Top News

पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय समर कैंप

पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय समर कैंप

करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक अंतर्गत सौसरवां प्राथमिक विद्यालय में चल रहे दो दिवसीय समर कैम्प का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समापन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डी.बी.टी. के माध्यम से अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म स्वेटर, बैग, जूता, मोजा तथा स्टेशनरी खरीदने हेतु 1200 रूपये भेजने व नि:शुल्क पुस्तक वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न किया। विद्यालय में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बच्चों व उनके अभिभावकों को दिखाया गया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नान्हक राम, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार व राज्य योग पुरस्कार विजेता शिक्षक व विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य, सहायक अध्यापक ज्योतीन्द्र पति पाण्डेय, शगुफ़्ता यास्मीन, शिवदान चौहान, लालमती देवी, सरस्वती देवी सहित अनेक छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post