Top News

मानव चरित्र की धुरी है संस्कार : प्रधानाचार्य एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, माहपुर- दीपक सिंह

मानव चरित्र की धुरी है संस्कार : प्रधानाचार्य एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर- दीपक सिंह

करहां (मऊ) : एक सामाजिक प्राणी होने के नाते हमारे अंदर सामाजिक संस्कार का होना अति आवश्यक है। क्योंकि यही वह विशेष ज्ञान है जो एक मनुष्य को अन्य प्राणियों से अलग करता है। संस्कारों का सर्वाधिक महत्त्व मानवीय चित्त में शुद्धि के लिए जरूरी है। संस्कारों के द्वारा ही मनुष्य का चरित्र निर्माण होता है, और चरित्र ही वह धुरी है, जिस पर मनुष्य का जीवन सुख, शान्ति और मान-सम्मान को प्राप्त करता है।

ये बातें मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के माहपुर स्थित एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्य दीपक सिंह ने कहीं। वे दैनिक जागरण की पहल पर संस्कारशाला समाचारीय पृष्ठ का उद्धरण देकर बच्चों को संस्कार का महत्व बता रहे थे। उन्होंने संस्कारशाला का महत्व बताते हुये कहा कि संस्कार व्यक्तित्व निर्माण में मदद करता है। साथ ही पाठशाला की तरह संस्कारशाला अपने संस्कारो के ज़रिए लोगों को मानवीय मूल्यों का पाठ पढ़ाती है। संस्कारशाला में बच्चों को मानवीय मूल्यों के साथ-साथ सकारात्मक नैतिकता भी सिखाई जाती है। यहां बच्चों को उनकी क्षमता का पता चलता है और वे अपने लक्ष्य का निर्धारण कर पाते हैं। इसमें बच्चों के शिक्षा, मनोरंजन और पाठ्य सहगामी क्रियाओं का मिश्रण मिलता है। बच्चों के भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास पर भी ध्यान दिया जाता है।

कहा कि संस्कारों के ज़रिए मनुष्य के व्यक्तित्व का विकास होता है और वह मानवता की ओर बढ़ता है। मनुष्य में नैतिकता, संवेदनशीलता, समय-संबंधितता, सद्भाव, सहयोग और सम्मान जैसे गुण विकसित होते हैं। संस्कारों के ज़रिए मनुष्य में पराक्रम, बल, विद्या, गुण, यश, मेधा, और आयुष्य आता है। मनुष्य स्वार्थमय वृत्ति से दूर रहता है और कल्याण के मार्ग पर चलता है।

इस अवसर पर प्रबंधक आरिफ खां, अब्दुल्ला खां, आकिब शमीम उर्फ़ सद्दाम ख़ाँ, अध्यापक दानिश खां, देवेंद्र यादव, अनुभव सिंह, छात्रगण ताज़िन आरिफ, शिखा प्रजापति, नंदनी ठाकुर, निवेदिता मौर्या, आंशिका यादव, शौर्य सिंह, अभय यादव, इशांत पटवा, कुंज वर्मा, अंश यादव, शाहिद खां, विकास यादव सहित सैकड़ों छात्र-छात्रायें व शिक्षक-शिक्षिकाये उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post