ग्राम प्रधान ने दिये दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन
करहां (मऊ) : नौनिहालों को गर्म व ताजा भोजन खिलाने के लिये मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के ग्राम पंचायत कमालपुर पहाड़पुर के दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रामप्रधान ने बर्तन प्रदान किया हैं। आगनबाड़ी केंद्र सद्धोपुर व कमालपुर पहाड़पुर की आगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने ग्राम प्रधान से बर्तन प्राप्त किया।
बता दें कि परिषदीय विद्यालयों के मीड डे मीड योजना की तरह ही बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा भी छोटे बच्चों को ताजा व गरम पौष्टिक भोजन बनाकर प्रतिदिन मेनू के अनुरूप खिलाना है। इसके लिए ग्रामप्रधान, कोटेदार, सहायिका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को जिम्मेदारी दी गयी है। उक्त लोग आपस मे सहयोग करके बच्चों को गर्म, ताजा व पौष्टिक भोजन उपलब्ध करायेंगे।
सोमवार को ग्रामप्रधान देवंती चौहान द्वारा कमालपुर पहाड़पुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्पा देवी एवं सद्धोपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर ममता सिंह को ग्राम पंचायत की ग्रामनिधि प्रथम राज्यवित्त से बर्तन प्रदान किया। बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बन रहे भोजन व बच्चों के केंद्र पर उपस्थिति की समीक्षा ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर किया जा रहा है।
जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए हर छोटे बच्चों के लिए खेलने हेतु झूला, साइकिलिंग, गेंद, चकरीझूला, वेट स्लाइडर आदि खेल के उपकरण भी लगाये जा रहे हैं। जिससे बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद से शारीरिक विकास पूर्ण रूप से हो सके, ताकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाया जा सके।

Post a Comment