बबूल की डाल गिरने से मुख्य आपूर्ति बाधित, मरम्मत जारी
करहां (मऊ) : जमुई-करहां विद्युत उपकेंद्र की 33/11 केवी की मुख्य आपूर्ति शुक्रवार दोपहर बाद बाधित हो गई। मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर भैसहा मोड़ के पास तेज हवा से बबूल की डाल बिजली के तारों पर गिर गई, जिससे तार टूट गए। सूचना पर अवर अभियंता छोटेलाल मौके पर पहुंचे और विद्युतकर्मियों को लगाकर मरम्मत कार्य शुरु कराया।
देर शाम तक विद्युतकर्मी विपिन चतुर्वेदी, कादिर अहमद, शशि यादव, जलाल अहमद, संजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहे। आपूर्ति बाधित होने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा। जेई छोटेलाल ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



Post a Comment