Top News

सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत हुई गोदभराई, बांटे पुष्टाहार

सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत हुई गोदभराई, बांटे पुष्टाहार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के सुतरही आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत पुष्टाहार वितरण एवं गोदभराई की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं विद्यालय प्रबंधक ठाकुर प्रसाद सिंह रहे। इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं अन्य लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। साथ ही लाभार्थियों का चिह्नांकन कर उन्हें पोषण एवं पुष्टाहार के महत्व की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के प्रति जागरुकता जरुरी है। ऐसे कार्यक्रमों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर सोनू शर्मा, धर्मपाल सिंह चौहान, विनय सिंह पटेल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।




Post a Comment

Previous Post Next Post