रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों का आकलन व एफएलएन प्रशिक्षण में किया प्रतिभाग
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के विभिन्न विद्यालयों एवं बीआरसी पर मंगलवार को एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों का अनुश्रवण किया। प्राथमिक विद्यालय सम्भोपुर में कक्षा एक के बच्चों की पठन-पाठन क्षमता का आकलन किया गया, जिसमें अधिकांश बच्चे कक्षा के अनुरुप सक्षम मिले। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरस्कार वितरित किया गया।
प्राथमिक विद्यालय करहां में ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं बीआरसी स्थित कंपोजिट विद्यालय भाग-2 में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगोली की सराहना की गई। अंतिम चरण में एनसीईआरटी आधारित पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के प्रथम दिवस एसआरजी ने प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान किया।
उक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रुप से अंजनी यादव, पूर्णिमा सिंह, सोनी वर्मा, पवन कुमार गुप्त, राजेश कुमार, ओमप्रकाश ओझा, उषा मौर्या, अरविंद कुमार, सीमा सिंह, राकेश यादव, विंध्यवासिनी, खान नदीम अहमद, सुनील गुप्त, मदन कुमार आदि उपस्थित थे।





Post a Comment