Top News

झपकी आने से अनियंत्रित कार पोखरी में पलटी, बाल-बाल बचा चालक

झपकी आने से अनियंत्रित कार पोखरी में पलटी, बाल-बाल बचा चालक

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां-जहानागंज मार्ग पर सद्धोपुर स्थित एल आकार के खतरनाक मोड़ पर गुरुवार की भोर में करीब चार बजे झपकी आने से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोखरी में पलट गई। हादसे में चालक मामूली रुप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने कार को सीधा कर चालक को बाहर निकाला। पोखरी में पानी नहीं होने से कोई अनहोनी नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी निवासी मोहित सैनी उम्र 26 वर्ष अपने लग्गूपुर क्षेत्र के कुछ साथियों के साथ मैहर आदि स्थानों से दर्शन कर लौट रहे थे। साथियों को लग्गूपुर छोड़ने के बाद वह अकेले कार से करहां होते हुए मुहम्मदाबाद गोहना जा रहे थे। सद्धोपुर के उक्त मोड़ पर अचानक झपकी आने से कार पर नियंत्रण नहीं रहा और कार पोखरी में जाकर पलट गई। आवाज सुनने के बाद जुटे स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया, उसे मामूली चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गया। संयोग अच्छा रहा है कि उक्त पोखरी में पानी नहीं था।

Post a Comment

Previous Post Next Post