छठ पूजा हेतु गुरादरी मठ के जलाशय पर की गई सफाई
करहां (मऊ) : आस्था के महापर्व छठ पूजा पर करहां के सुप्रसिद्ध बाबा घनश्याम साहब के तपस्यास्थली मठ गुरादरी धाम के पाताल गंगा जलाशय के किनारे मंगलवार को सफाई की गई। ग्रामप्रधान चकज़ाफ़री धीरेंद्र प्रताप खरवार ने सफाईकर्मियों एवं श्रमिकों को लगाकर अपने गांव के इस प्रख्यात स्थल को स्वच्छ बनाया। इससे छठ पर्व पर सायंकाल व सुबह के अर्घ्य हेतु हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुषों को कोई दिक्कत नहीं हो।
बता दें कि छठ पूजा के दिन यहां हजारों लोंगो की भीड़ लगती है। इसके लिए साफ-सफाई, साज-सज्जा, लाइट-साउंड एवं सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यकता पड़ती है। इन सबके लिए मठ प्रशासन, चकज़ाफ़री व करहाँ ग्रामप्रधान, आसपास के व्यवसायी व समाजसेवी तत्पर रहते हैं। सुरक्षा प्रबंध के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहता है।

Post a Comment