Top News

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद जिला जज व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद जिला जज व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद जिला जज न्यायालय के कक्ष में अधिवक्ताओं पर हुये बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आक्रोश प्रकट किया। परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुये अधिवक्ताओं ने मुख्य गेट के सामने गाजियाबाद जिला जज व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।

अधिवक्ताओं की मांग है कि जिला जज गाजियाबाद व निरंकुश पुलिस प्रशासन पर कड़ी कार्यवाही की जाय तथा प्रदेश सरकार अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे।

इस अवसर पर तहतील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्पक्ष अली अकरम, मंत्री अशोक कुमार, महेश प्रसाद यादव, विनय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, महेंद्र राय, महेश सिंह, खालिद जमाल, प्रदीप पांडेय, जे.पी. श्रीवास्तव, विजय कुमार संजय शर्मा, एनाम खान, छोटेलाल शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, राकेश यादव आदि दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post