Top News

197 बूथ समितियों की सूची सुपुर्द, शीघ्र बनेंगे नये मंडल अध्यक्ष

197 बूथ समितियों की सूची सुपुर्द, शीघ्र बनेंगे नये मंडल अध्यक्ष

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के निर्धारित चार मंडल हैं। रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना व करहाँ मंडल अध्यक्षों द्वारा कुल 197 बूथ समितियों का गठन करके उसकी सूची जिला सह चुनाव अधिकारी को सुपुर्द कर दी गयी है। अब आगे पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्षों का चुनाव व मनोनयन होना है।

बता दें कि 2024 संगठन पर्व पर मुहम्मदाबाद गोहना मंडल में 125 तथा करहाँ मंडल में 72 बूथ समितियां गठित की गई हैं। पिछले कई दिनों से इसका गठन सुनिश्चित कर मंडल अध्यक्ष द्वय रामसरन चौहान व ओंकार सिंह द्वारा जिला सह चुनाव अधिकारी छोटू प्रसाद को सौंपा गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह, अंकित सरोज, ठाकुर प्रसाद सिंह, संजय चौहान,  भरत चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post