Top News

पशु आरोग्य मेले में 314 पशुओं का हुआ परीक्षण

पशु आरोग्य मेले में 314 पशुओं का हुआ परीक्षण

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के जमुई न्याय पंचायत भवन के समीप शनिवार को पशु चिकित्सालय के तत्वाधान में पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान व पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर एस.सी. तिवारी ने गौपूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले में उपस्थित पशु चिकित्सकों ने 314 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही पशुपालकों को पुष्टाहार संबंधी विभिन्न वस्तुएं एवं दवायें वितरित की गई।

पशु चिकित्साधिकारी ने बताया पशुओं के नवजात बच्चों को हर 15 दिन में एक बार कीड़ी की दवा अवश्य पिलायें साथ ही सर्दी से बचाव रखें। बकरी पालन को बढ़ावा देने वाली योजना पर चर्चा करते हुये उन्होंने बताया कि आमदनी के साथ इसका दूध व पनीर एक उत्तम औषधि भी है।

कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट श्यामसुंदर सोनकर ने किया। इस अवसर पर डाक्टर राजेश यादव, विजेंद्र राय, अब्दुल रहमान, हर्ष शाही, रमाशंकर पासवान, अवधेश कुमार, गौरव सिंह, जनार्दन राम सहित सैकड़ों पशुपालक उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post