Top News

वार्षिकोत्सव परवाज-4 ने बांधा शमाँ, टॉपर्स हुए सम्मानित


वार्षिकोत्सव परवाज-4 ने बांधा शमाँ, टॉपर्स हुए सम्मानित

करहां (मऊ) : वलीदपुर नगर पंचायत में काजीटोला स्थित किड्स हार्बर इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार की देर शाम से रात तक वार्षिकोत्सव परवाज-4 का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं की विविध प्रस्तुतियों ने शमां बांध दिया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों द्वारा मेधावी एवं टापर छात्र-छात्राओं को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

स्वागत नृत्य, इतिहास का आईना, मणिकर्णिका, अनेकता में एकता, सैनिक बनाम आतंकवादी सहित बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों के बीच कव्वाली दंगल ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि टीवीएस एजेंसी के प्रोपराइटर व खैराबाद के बड़े साड़ी व्यवसायी शाहिद रजा, विशिष्ट अतिथि जैनब हास्पिटल के प्रबंधक मुमताज अहमद ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला आफजाई की।

सम्मानित होने वालों में पीजी कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले तहसीन रजा, जूनियर केजी मे हानियां जफर, सीनियर केजी मे समृद्धि गुप्ता, कक्षा एक में सदफ़, कक्षा दो में इबादुल्लाह अब्बासी, कक्षा तीन में जैन राशिद, कक्षा चार में अत्याब महमूद, कक्षा पांच में एनम जिया, कक्षा छह में जायना राशिद, कक्षा सात में सिद्रा अंजुम एवं आठवीं कक्षा में श्रेया मद्धेशिया प्रमुख रहीं।  मुख्य अतिथि शाहिद रज़ा ने कहा कि बच्चों के अद्भुत कार्यक्रमों में प्रधानाध्यापिका मीना चौधरी, शिक्षक-शिक्षिका श्वेता शर्मा जूही चौधरी, फैजा तलत, फरहत सुंबुल, पूनम मिश्रा, शिखा दूबे, सुमित कुमार, मोहम्मद अहमद, सिमरन गुप्ता, मौसमी विश्वास, फिरदौस फातिमा आदि की मेहनत और तैयारी साफ दिख रही है। इनके अंदर की छुपी प्रतिभा को शिक्षकों ने बड़ें ही सकारात्मक अंदाज़ में पेश किया है।

स्वागत भाषण मोहम्मद रशीद अंसारी ने तो धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक प्रबंधक हाजी असरार अहमद ने किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डिप्टी चेयरपर्सन ताहिरा तरन्नुम, इमरान खां व निधि सिंह ने किया। इस मौके पर साबिरा पब्लिक स्कूल अतरारी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद, प्रबंधक राशिद अंसारी, इरशाद अहमद, एहतेशाम अहमद, शफीक अहमद, नेमतुल्लाह अब्बासी, मरगूब अब्बासी, मंसूर अहमद, मंजर अली, मोहम्मद जाकिर, सूर्य प्रताप सिंह, अकबर खान, तबरेज अहमद, विजय वर्मा, नदीम अहमद, अनवार अहमद, एखलाक अहमद, अबूबकर खां, सहित अनेक अभिभावक व सैकड़ों विद्यार्थीगण मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post