धान की नर्सरी डालने के विवाद में महिला घायल
करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के याकूबपुर खरेंवा गांव में बुधवार सुबह धान की नर्सरी डालते समय हुए विवाद में एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सूचना पाकर डायल 112 व थाने की पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
गांव निवासिनी हेवंती देवी पत्नी शमशेर सुबह आठ बजे अपने खेत मे नर्सरी डालने की तैयारी कर रही थी। इसी समय पड़ोसियों से हुए वाद-विवाद में उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। डाक्टरों ने बताया कि महिला के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment