Top News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हादसा, एनसीसी कैडेट घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हादसा, एनसीसी कैडेट घायल

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव के पास बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर टोटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक एनसीसी कैडेट गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल युवक पलिया ग्रामसभा निवासी 20 वर्षीय शुभम बताया गया है, जो मुहम्मदाबाद गोहना टाउन इंटर कालेज का एनसीसी कैडेट है। शुभम बुधवार सुबह एनसीसी प्रशिक्षण के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान शमशाबाद के पास विपरीत दिशा से आ रहे टोटो से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और शुभम गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को रानीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक शुभम के सिर में गंभीर चोट लगी है और वह अचेत अवस्था में है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post