हवन-पूर्णाहुति पूर्वक स्थापित हुआ शिव परिवार का विग्रह
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के भतड़ी में चल रही तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के अंतिम दिन जीर्णोद्धार हुये मंदिर में हवन-पूर्णाहुति पूर्वक शिव परिवार के विग्रहों की स्थापना की गई। गगनभेदी जयघोष व वैदिक मंत्रों के मध्य ब्राह्मणों ने विग्रह में प्राण-प्रतिष्ठा करवाई।
यज्ञाचार्य पंडित जूठन शास्त्री, लाभनारायन त्रिपाठी, रामशिरोमणि त्रिपाठी ने मुख्य यजमान सुनीता यादव व सुधाकर यादव के हाथों अभिषेक-अर्चन सहित प्राण-प्रतिष्ठा की विधि सम्पन्न करवाई। आयोजक दिवाकर यादव ने बताया कि पूर्णाहुति का महा भंडारा शनिवार को होगा।
इस अवसर पर देवनाथ यादव, विजयदास, अखिलानंद द्विवेदी, सुरेंद्र यादव, संतोष चौहान, अभिषेक यादव, पतिराज यादव, सुरेन्द्र कश्यप, रामनरेश यादव, कमली देवी, शिवानंद गुप्ता, अनीता, उषा, ममता आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।





Post a Comment