Top News

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर ‘अधिरोहण’ संस्था ने चलाया जनजागरूकता अभियान

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर ‘अधिरोहण’ संस्था ने चलाया जनजागरूकता अभियान

शीतला मंदिर के निकट मालिन बस्ती,  में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

(मऊ) : विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर समाजसेवी संस्था अधिरोहण द्वारा सहार की मालिन बस्ती में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. माला मित्तल ने स्थानीय नागरिकों को उच्च रक्तचाप के लक्षण, कारण, रोकथाम व सावधानियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. मित्तल ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में उच्च रक्तचाप एक सामान्य समस्या बनती जा रही है, जिसे समय पर समझकर रोका जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम में अधिरोहण संस्था की संस्थापिका ज्योति सिंह एवं उनकी सहयोगी शारदा त्रिपाठी एव माला मद्धेशिया भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि अधिरोहण का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता पहुँचाना है। संस्था केवल सहायता नहीं देती, बल्कि समाज को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करती है।

ज्योति सिंह ने बताया कि अधिरोहण संस्था की प्रमुख विशेषताएं हाशिए पर बसे समुदायों तक स्वास्थ्य व शिक्षा की सीधी पहुँच बनाना है। अंत में संस्था की ओर फल वितरण किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post