कार्ड बोर्ड क्राफ्ट बनाकर बच्चों ने लिया समर कैंप का आनंद
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय माहपुर में बच्चों के अंदर कौशल विकास हेतु समर कैम्प लागाया गया है। चार दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने कार्ड बोर्ड क्राफ्ट बनाना सीखा इस दौरान बच्चों ने बेटी बचाओं, बेटी पढाओं, सर्व शिक्षा अभियान के लोगो की पेंसिल, गर्मियों के मौसमी फल आम, सेब, कमल के फूल, भगवान गणेश, शेर के मास्क आदि के आकर्षक कार्ड बोर्ड क्राफ्ट तैयार किये और अपने क्लासरूम को सजाया।
कक्षा 8 की बिटिया शबनम द्वारा बेटी बचाओं, बेटी पढाओं का मॉडल तैयार किया गया। सर्व शिक्षा अभियान का मॉडल सानिया के द्वारा तैयार किया गया। समर कैंप के दूसरे दिन विद्यालय के सभी बच्चों को शर्बत पिलाया गया। बच्चे समर कैंप का भरपूर आनंद ले रहे है। इस मौके पर प्रेमशंकर तिवारी, राजीव राय, नीलम दूबे, रामा राय, प्रियंका राय, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, गौतम विश्वकर्मा समेत अनेक अभिभावक व सैकड़ों विद्यार्थीगण मौजूद रहे।


Post a Comment