Top News

टॉपर्स एवं मेधावी विद्यार्थियों को दिया गया लैपटॉप व छात्रवृत्ति

टॉपर्स एवं मेधावी विद्यार्थियों को दिया गया लैपटॉप व छात्रवृत्ति

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के गालिबपुर स्थित किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को दसवीं और इंटर परीक्षा में टॉपर मेधावी छात्रों को कॉलेज प्रशासन की तरफ से लैपटॉप और छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर प्रवीण मद्धेशिया और डायरेक्टर डॉक्टर मोनिका गुप्ता ने इंटर में 90 फ़ीसदी अंक पाने वाले आकांक्षा सिंह, मानव राज मद्धेशिया, अंशिमा यादव, श्वेता मौर्य, सानिया चौरसिया, जानवी बरनवाल और अदिति चतुर्वेदी को लैपटॉप प्रदान किया। इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित कर उनको बधाई दी गई।

डॉ प्रवीण मद्धेशिया ने बताया कि छात्रों को आगे की शिक्षा में मदद हेतु लैपटॉप और छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। बताया कि 60 फ़ीसदी से अधिक अंक पाने वाले हाई स्कूल के सभी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा 25 लाख रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।

कॉलेज की डायरेक्टर डॉक्टर मोनिका गुप्ता ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मेधावी छात्रों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान कालेज के प्रिंसिपल भूपेंद्र शर्मा, धर्म सिंह गौतम, अजीत राय, कुश सिंह, विवेक यादव सहित दर्जनों अभिभावक, अध्यापक व सैकड़ों विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post