Top News

काली मंदिर के जीर्णोद्धार सहित हुआ भंडारा

काली मंदिर के जीर्णोद्धार सहित हुआ भंडारा

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के सद्धोपुर गांव में पिछले पांच दशकों से खुले में पड़े काली स्थान का जीर्णोद्धार कर मंदिर बनाया गया है। यहां रविवार को अनुष्ठान पूर्वक कार्यक्रम व भंडारे के साथ अब यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन हेतु खोल दिया गया।

समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में वैदिक ब्राह्मण शिवानंद चौबे व राधेश्याम पांडेय ने विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन कार्य सम्पन्न कराया। घरी-घंट, शंख-नगाड़े सहित काली माता की महाआरती व परिक्रमा सम्पन्न की गई। सायंकाल सैकड़ों ग्रामवासियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर महेंद्र सिंह, लालबहादुर पांडेय, त्रिलोकी सिंह, दिनेश पांडेय, हरिकेश सिंह, प्रवीण राजभर, आकाश सिंह, मुन्नू पांडेय, तेजू सिंह, ऋषि कुमार, अजय सिंह, रोशन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post