नशे में धुत चालक ने सड़क किनारे उतारी कार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग पर रानीपुर थानांतर्गत दरौरा गांव की सीमा में गुरुवार शाम सवा छ बजे के करीब नशे में धुत चालक ने कार सड़क किनारे उतार दी। मौके पर जुटी भीड़ ने चालक को बाहर निकाला और पुलिस की सूचना दी।
चिरैयाकोट से मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ आ रही कार संख्या यूपी54 एपी 5922 शाम को लहराती हुई दरौरा में सड़क किनारे उतर गई। संयोग अच्छा रहा कि अनियंत्रित कार पलटी नहीं अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोंगो ने बड़ी मुश्किल से चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। वह नशे में बेसुध था और और अपना नाम-पता बता पाने में भी असमर्थ दिखा। वह गाड़ी के पास जमीन पर बैठ बड़बड़ा रहा था। लोंगों ने अंधेरा होते देख पुलिस को सूचना दे दी।


Post a Comment