Top News

रामकथा से मन का संशय होता है दूर : अम्बरीश मणि

रामकथा से मन का संशय होता है दूर : अम्बरीश मणि

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के भतड़ी चकभतड़ी गांव में चल रही तीन दिवासीय शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ में दूसरे दिन गुरुवार को नये विग्रहों का पुष्पाधिवास कराया गया। साथ ही पूरे नगर क्षेत्र में जुलूस पूर्वक भ्रमण कराया गया। सायंकाल अयोध्या से पधारे अम्बरीष मणि शास्त्री ने रामकथा सुनाई। कहा कि रामकथा सुनने से जीवन के अनेक संशय दूर हो जाते हैं और हमें नई राह मिलती है।

कथा विस्तार के क्रम में अम्बरीष मणि महाराज ने बताया कि रामायण काल और उसके बाद अनेक लोंगो को भ्रम और संशय हो गया। भगवान प्रभु श्रीराम और उनकी कथा ने सबके मन की व्याधियों को दूर किया और उनके जीवन का मार्ग प्रशस्त किया। कहा कि रामकथा भगवान राम के जीवन, चरित्र और आदर्शों की गाथा है। राम कथा सुनने से मन शांत होता है और संशय दूर होते हैं। यह कथा ज्ञान और भक्ति प्रदान करती है। राम कथा सुनने से ज्ञान और भक्ति का प्रवेश होता है। राम कथा सुनने से मन शांत होता है और संशय दूर होते हैं।

इस मौके पर पतिराज यादव, जूठन शास्त्री, देवनाथ यादव, लाभनारायन त्रिपाठी, दिवाकर यादव, रामशिरोमणि त्रिपाठी, विजयदास, सुधाकर यादव, सुनीता देवी, अनिता यादव, बबिता, ममता, उषा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीम भक्त मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post