Top News

शिव परिवार के विग्रहों को पुष्पाधिवास उपरांत कराया गया गांव भ्रमण

शिव परिवार के विग्रहों को पुष्पाधिवास उपरांत कराया गया गांव भ्रमण

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के भतड़ी में चल रही तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को शिव परिवार के नये विग्रहों का पुष्पाधिवास कराया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों, घरी-घंट व गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव में भ्रमण कराया गया।

इस विषय में यज्ञाचार्य पंडित जूठन शास्त्री ने बताया कि किसी भी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा व स्थापना से पूर्व वैदिक मंत्रों के बीच कई धार्मिक कृत्य सम्पन्न किये जाते हैं। इनका उद्देश्य मूर्ति को शुद्ध करना व इसके दोषों को दूर करना होता है। इसमें स्नान, चंदन, वस्त्र धारण के साथ इसे अन्न, जल व पुष्प आदि में डुबाया जाता है। इस प्रक्रिया को अन्नाधिवास, जलाधिवास व पुष्पाधिवास आदि कहा जाता है।

यज्ञ के मुख्य यजमान सुधाकर यादव व सुनीता यादव द्वारा स्नान, श्रृंगार उपरांत विग्रहों को पुष्प से ढक कर महाआरती की गई। सायंकाल जुलूस पूर्वक पूरे गांव-नगर क्षेत्र के देवालयों से संधि कराकर घर-घर भ्रमण कराया गया। ग्रामवासियों ने अपने-अपने दरवाजे पर जीर्णोद्धार हुये मंदिर में स्थापित होने जा रही शिव परिवार के मूर्तियों की आरती उतारी।

इस अवसर पर देवनाथ यादव, रामशिरोमणि त्रिपाठी, विजयदास, लाभनारायन त्रिपाठी, अनिता देवी, संतोष राजभर, सुरेंद्र यादव, ममता, उषा, रामनरेश यादव, संतोष चौहान, संदीप यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post