करहां (मऊ) : भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में जनपद के पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा मिर्ज़ाहदीपुरा चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अनेक देशभक्ति के नारे लगाते हुये नगर भ्रमण करते कर सिंधी कालोनी के पास स्थित खुदीराम बोस की प्रतिमा तक पहुंची। यात्रा के अंत में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी और सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा कि आपरेशन सिंदूर पूरे देश के लिये गौरव, आत्मसम्मान और वीरता का उत्सव है। मुख्य संरक्षक शिवचंद राजभर ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, परमात्मा सिंह, महेंद्र राजभर, शिवकुमार, राम सिंह, जयबहादुर, अरविंद कुमार सिंह, संतोष, राजविजय यादव, कमलेश आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।


Post a Comment