Top News

मोदी सरकार के 11 साल रहे बेमिसाल : रामसरन चौहान

मोदी सरकार के 11 साल रहे बेमिसाल : रामसरन चौहान

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पंचायत चौपाल कार्यक्रम के तहत सोमवार सायंकाल मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के फरीदपुर धर्मा शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और लोंगो के साथ देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने के लिए संकल्प लिया। कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावधारा ने मोदी के 11 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बना दिया।

मुख्य अतिथि रामसरन चौहान ने आगे कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार का 11 वर्ष यादगार इसलिए रहा है क्योंकि इस समय में देश ने हर क्षेत्र में क्रांतिकारी विकास किया है। यदि इसी प्रकार आर्थिक, व्यावसायिक, चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सड़क, रोजगार, सामरिक सुरक्षा, सेवा व कल्याण के मार्ग पर सरकार चलती रही तो निश्चित ही हमारा देश एक दिन विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने के मिशन में हर भाजपा कार्यकर्ता व देशवासी तन, मन, धन से तत्पर रहेगा। निश्चित रुप से हम सब विश्व गुरु बनकर दिखाएंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रद्युम्न प्रताप, कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व मंडल महामंत्री सोनू शर्मा सहित सोनू राजभर, इंदू पाल, किस्मती देवी, कुंती देवी, खुशबू, सरिता आदि थीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post