Top News

13 लाभार्थियों को प्रदान किया गया मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का चेक

13 लाभार्थियों को प्रदान किया गया मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का चेक

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में सोमवार को उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी की अध्यक्षता में अंबेडकर नगर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा अंबेडकर नगर से किसान दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को एक मुश्त धन राशि जारी की गई। इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा के विधानसभा संयोजक लालजी वर्मा के द्वारा तहसील अंतर्गत मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के 13 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए लालजी वर्मा ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में आई है, तबसे अनेक सरकारी सुविधाओं सहित मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ आमजन को आसानी से मिलने लगा है। ऐसे में तहसील के लेखपालों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे अपने दायित्वों का सजगता से निर्वहनकर समाज को लाभ पहुंचाने का काम करें। साथ ही आमजन की समस्याओं का निराकरण भी समय से गुणवत्ता पूर्वक करेंगे तो समाज का लाभ होगा। आप सभी जनसेवक सरकार की मंशा के अनुरुप अपनी कार्यप्रणाली व व्यवहार में परिवर्तन लायें।

उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी ने कहा कि तहसील में किसी प्रकार की समस्या आमजन को होती है तो वह मुझे स्वयं मिलकर समस्या का निदान करा सकते हैं। मैं सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर मिलूंगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रतिनिधि रामसरण चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष करहां ओंमकार सिंह मुन्ना,  सभासद नंदलाल सोनकर सहित अनेक राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post