Top News

सेक्रेड हार्ट स्कूल के चार छात्रों ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, हुए सम्मानित

सेक्रेड हार्ट स्कूल के चार छात्रों ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, हुए सम्मानित

करहां (मऊ) : मेडिकल की नीट परीक्षा परिणाम 2025 में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सेक्रेड हार्ट स्कूल कालिंदीपुरम, सुरहुरपुर में पढ़े चार छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रौशन किया है। सोमवार को कालेज में समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों के साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक नीट परीक्षा में कॉलेज के छात्र रहे माहपुर गांव निवासी अम्मार खान पुत्र आज़म खां व शगुफ्ता याशमीन ने 548 अंक के साथ आल इंडिया में 13380 रैंक हासिल किया है। इसके अलावा आशीष मौर्या ने 576 अंकों के साथ आल इंडिया में 4027वीं रैंक, शिवांश त्रिपाठी ने 540 अंको के साथ 18706 रैंक और अजीत यादव ने 535 अंक प्राप्त कर 20699वीं रैंक प्राप्त किया है। छात्रों की सफलता की सूचना पर सोमवार को विद्यालय प्रबंध तंत्र ने सफल छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर प्रिन्सिपल डॉ. किरन कृष्ण ने कहा कि सफल छात्रों की मेहनत, समर्पण और उनके माता-पिता के आशीर्वाद से छात्रों को मिली सफलता उनका विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। दूसरी तरफ उनके गांव व परिवार के लोग भी इनकी सफलता से नई ऊंचाई प्राप्त कर रहे हैं। कहा कि सभी छात्र आगे सफल चिकित्सक बनकर देश, समाज और गरीबों की सेवा करें। मैं इन सबके उज़्ज़वल भविष्य की मंगल कामना करती हूं। कॉलेज के चेयरमैन हरिकृष्ण बरनवाल ने सफल छात्रों के स्वर्णिम भविष्य के लिए स्नेहिल शुभकामनाएं दिया। उन्होंने छात्रों के अलावा उनके माता-पिता के सहयोग की भी सराहना किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post