हत्यारोपी 25 हजार का ईनामिया गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को उस समय एक अहम सफलता हाथ लगी जब 8-9 मार्च 2025 की रात्रि में परिवारिक सम्पत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर ग्राम गालिबपुर में अपनी सौतेली दादी की गला घोंट कर हत्या करने वाले 25 हजार रुपये के ईनामिया व वांछित आरोपी संजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश निवासी गालिबपुर को गिरफ्तारी कर लिया गया। गिरफ्तारी उपरांत विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।
मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल विवेक गुप्ता व कांस्टेबल रोहित कुमार यादव द्वारा रविवार को पूर्वाह्न 10.30 बजे रेलवे स्टेशन मुहम्मदाबाद गोहना गोहना के पूर्वीं छोर की चाहरदीवारी के कट वाले रास्ते के पास से गिरफ्तारी की गई। कोतवाली प्रभारी रवींद्रनाथ राय, क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय व पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को शाबासी दी है।

Post a Comment