अंधे मोड़ पर अनियंत्रित हो पोखरे में पलटी कार, चालक घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के करहां-जहानागंज मार्ग पर सद्धोपुर स्थित अंधे मोड़ पर रविवार अपराह्न एक कार अनियंत्रित होकर सूखे पोखरे में पलट गई। स्थानीय लोंगो ने घायल चालक को बाहर निकाल एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना भेजवाया।
अपराह्न करीब तीन बजे जहानागंज से करहां की तरफ जा रही कार संख्या यूपी25एफ3165 सद्धोपुर के अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सामने वाले सूखे पोखरे में पलट गई। तेज आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर जुटे और घायल चालक को सीएचसी भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सूचना पाकर पहुंचे परिजन घायल को लेकर जिला मुख्यालय चले गए। घायल की पहचान मऊ कस्बे के भीटी गालिबपुर निवासी 35 वर्षीय दीपक के रुप में हुई है।


Post a Comment