मऊ की बिटिया नेहा गोंड़ को स्वयं मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से दिया पुलिस सेवा का नियुक्ति पत्र
करहां (मऊ) : परसों पूरे उत्तर प्रदेश के 60, 244 नवनियुक्त पुलिस आरक्षियों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक भव्य समारोह में पुलिस आरक्षी सेवाओं का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार में गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह रहे।
मंच पर अलग-अलग जनपदों के 15 चुनिंदा बालक-बालिका पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए और शेष 60, 229 आरक्षियों को उनके बैठे हुए ब्लॉक में ही लगे पुलिस अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।
मऊ जिले के रतनपुरा ब्लॉक स्थित छिछोर करौंदी ग्राम पंचायत निवासिनी बिटिया नेहा गोंड़ पुत्री संजय गोड़ को समारोह में गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया। जिससे उसके परिजनों में हर्ष व्याप्त है।
गौरतलब है कि नेहा गोड़ का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। इसको नियुक्ति पत्र माननीय गृह मंत्री अमित शाह और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को लखनऊ में पुरे प्रदेश से आए सफल अभ्यर्थियों को भी दिया गया जिसमें रतनपुरा क्षेत्र की नेहा गोंड को भी नियुक्ति पत्र मिला।
नेहा की बड़ी बहन ज्योति गोंड का भी बीएसएफ में पहले ही चयन हो गया था और छोटी बहन उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित हो गई। नियुक्ति पत्र मिलने पर छिछोरे ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि श्रीधर मौर्य, प्रेम गौड़, नीतीश कुमार गौड़, वशंरोपन गौड़, अरविंद कुमार गौड़ आदि ने नेहा गोड़ को बधाई दी है।


Post a Comment