Top News

करहां भाजपा मंडल इकाई का गठन, नये पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

करहां भाजपा मंडल इकाई का गठन, नये पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के देवसीपुर स्थित आवास पर मंगलवार दोपहर नये पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजको को भगवा अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही पार्टी की रीतियों एवं नीतियों के अनुसार पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य की संस्तुति से आशीष चौधरी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ तिवारी, छेदी राजभर, इंद्रपाल राम, सरोज पांडेय को उपाध्यक्ष तथा अंकित सरोज व रितिक सिंह को महामंत्री नियुक्त किया है। मुकेश सिंह, अनिल विश्वकर्मा, हरिशंकर चौहान, सुभाष राम, चंद्रभान सिंह, प्रभाकर राय को जहां मंडल मंत्री बनाया गया है, वहीं चंद्रकांत तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंडल इकाई अंतर्गत कुल निर्धारित 14 शक्ति केंद्रों पर सुरेश वर्मा, चंद्रकांत तिवारी, शिवशांत सिंह, अविनाश सिंह नायडू, संदीप गुप्ता, प्रहलाद चौहान, प्रकाश सरोज, वीरेंद्र राजभर, धनंजय सिंह, अशोक सिंह, शैलेश सरोज, प्रदीप राय, इन्द्रासन राम, रामबचन चौहान को शक्ति केंद्र संयोजक बनाया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुरहट मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुमित राय, अध्यक्षता कर रहे करहां मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना व वर्तमान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र प्रदान कर नवनियुक्त मंडल इकाई के पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र संयोजको को सम्मानित किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post