Top News

पहली बारिश में ही करहां क्षेत्र की ग्रामीण सड़कें बनी तालाब

पहली बारिश में ही करहां क्षेत्र की ग्रामीण सड़कें बनी तालाब

करहां (मऊ) : मंगलवार सुबह हुई मौसम की पहली रिमझिम बारिश ने ही करहां परिक्षेत्र के ग्रामीण सड़कों की कलई खोल कर रख दीं। अनेक जगह जलजमाव व कीचड़ से सड़कें तालाब में बदल गयी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय रहते बरसात से पूर्व यदि मरम्मत कर ली जाती तो आज यह फजीहत न होती। वह भी अभी बारिश के पहले दिन ये हाल है तो आगे क्या होगा इसका अनुमान लगाना कठिन नहीं होना चाहिए।

गद्दोपुर-पलिया मार्ग, शमशाबाद-दतौली होते हुए मंडूसरा मार्ग, शमशाबाद-भांटीकला मार्ग, अरैला करपिया व नोहरेपुर मार्ग, मालव देवरिया मार्ग, घुटमा गेट से सिक्स लेन मार्ग, महमूदपुर भरपुरवा मार्ग आदि अनेक ऐसी सड़कें हैं जो मात्र सुबह एक घंटे की रिमझिम बारिश में झील बन गयी। यहां तक कि एफडीआर तकनीकि से बनी नवनिर्मित करहां-जहानागंज मार्ग पर भी चकजाफ़री व कमालपुर में जलजमाव देखने को मिला। राहगीर किसान, व्यापारी, विद्यार्थी, मरीज, महिला बुज़ुर्ग, बच्चे आदि सभी को इन रास्तों से होकर अपने गंतव्य को जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें ऐसी अनेक सड़के हैं, जिनको बरसात से पूर्व बना लेने की मांग क्षेत्रवासी लगातार करते आ रहे थे लेकिन संबंधित विभागों के कानों पर एक बार भी जूं नहीं रेंगी।

क्षेत्रवासी विवेक सिंह, सूर्यप्रताप, धीरेंद्र प्रताप, संतोष सिंह मिंटू, रामजीत यादव, प्रमोद कुमार, अनिल चौहान, राजकुमार चौहान, ज्ञानेंद्र प्रताप, रविंद्र नाथ सिंह, श्यामविहारी जायसवाल, देवंती देवी आदि ने अवसर मिलते ही उक्त सड़कों की मरम्मत करने की अपील की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post