Top News

भगवान चित्रगुप्त पर कथावाचक की अभद्र टिप्पणी को लेकर कायस्थ महासभा ने जताया विरोध

भगवान चित्रगुप्त पर कथावाचक की अभद्र टिप्पणी बर्दास्त नहीं करेगा कायस्थ समाज : विष्णुकांत

करहां (मऊ) : सारे जगत के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त पर कथावाचक पंडित मिश्रा की अपमानजनक टिप्पणी पर कायस्थ समाज ने विरोध जताया है। समाज के पदाधिकारियों ने पंडित प्रदीप मिश्रा के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की अपील की है।

करहां स्थित अपने आवास पर कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने बताया कि देश के एक बड़े कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने 14 जून को महाराष्ट्र की अपनी एक शिव महापुराण की कथा में हमारे आराध्य भगवान चित्रगुप्त पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे पूरा कायस्थ समाज आक्रोशित है और उनसे अपने शब्दों को वापस लेकर क्षमाप्रार्थना की मांग करता है। यदि वे समाज के सम्मान में क्षमा नहीं मांगते तो पूरे देश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

इस अवसर पर कायस्थ महासभा के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, महामंत्री सुधीर लाल श्रीवास्तव, संरक्षक विनय श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सुरेश लाल श्रीवास्तव, प्रेम श्रीवास्तव आदि थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post