Top News

गोरक्ष प्रांत के युवा संसद में जिले के चार युवाओं ने किया प्रतिभाग

गोरक्ष प्रांत के युवा संसद में जिले के चार युवाओं ने किया प्रतिभाग


करहां (मऊ) : गोरखपुर के एनेक्सी भवन तारामंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरक्ष प्रान्त द्वारा शुक्रवार को युवा संसद आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बतौर सांसद आपातकाल के काले अध्याय के 50वें वर्ष पर पक्ष रखने के लिए जिले से चार युवाओं रितिक सिंह, चंद्रकांत तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह व ओमकार सिंह ने प्रतिभाग किया। इन लोंगो ने युवा संसद में शामिल होकर सरकार के पक्ष में अपना मत रखा और जिले का सफल प्रतिनिधित्व किया।


उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत राय बड़े, प्रदेश महामंत्री व युवा संसद के स्पीकर हर्षवर्धन सिंह, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह, महाराष्ट्र से आए राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद उज्ज्वलंकर, मऊ भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय आदि शामिल रहे। बता दें कि इसमें से चंद्रकांत तिवारी मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के करहां भाजयुमो मंडल के अध्यक्ष व करहां भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष हैं, जबकि रितिक सिंह करहां भाजपा मंडल के महामंत्री का दायित्व निभा रहे हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post