Top News

श्रीलक्ष्मी देवी जागरण में भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

श्री लक्ष्मी देवी जागरण में भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

•श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट भदीड़ के तत्वावधान में आरती, भजन संध्या व भव्य भंडारे का आयोजन

•अलका सिंह पहाड़िया व मनोहर सिंह की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, अतिथियों का हुआ सम्मान

करहां (मऊ) : श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट भदीड़ के तत्वाधान में सोमवार की शाम रामलीला मैदान में श्रीलक्ष्मी देवी जागरण, भव्य आरती, सांस्कृतिक संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। आरती में युवा भाजपा नेता शक्ति सिंह, एडीएम प्रवेंद्र कुमार, एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अर्चना अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, मोहर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात गायक कलाकार अलका सिंह पहाड़िया एवं मनोहर सिंह ने अपनी टीम के साथ एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 'लक्ष्मी मैया के अंगना में बाजे बधइया', 'निमिया की डार मइया', 'नदिया के पार से आईं मैया', 'उग हे सुरुज देव, अरघ के बेरिया' जैसे देवी आराधना और छठ महापर्व के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कलाकारों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। स्वागतकर्ता स्वदेश कुमार सिंह, जयदेश कुमार सिंह एवं ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम सिंह ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी इंद्रद्युम्न सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव राघवेंद्र सिसोदिया, विनीत, अभिषेक, इंद्रसेन, निशांत, बलवंत, चंदन, आशीष, रवि, उत्तम, रजनीश एवं पुष्पेश तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे रहे।










Post a Comment

Previous Post Next Post