Top News

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

•14 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद व गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में लिया हिस्सा

•विजेता प्रतिभागियों को गोल्ड और सिल्वर मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत संकुल क्षेत्र मालव के 14 परिषदीय विद्यालयों की संकुल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव के प्रांगण में आयोजित हुई। खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ओमप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि का प्राथमिक विद्यालय मालव के बच्चों ने बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की कबड्डी एवं खो-खो दोनों स्पर्धाओं में प्राथमिक विद्यालय मालव प्रथम तथा लग्गुपुर द्वितीय रहा। वहीं जूनियर स्तर की कबड्डी और खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव ने प्रथम तथा कंपोजिट विद्यालय तिलसवां ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मालव के संगम राजभर प्रथम और चकजाफरी के पीयूष कुमार द्वितीय रहे। लंबी कूद, गोला फेंक सहित अन्य स्पर्धाओं में भी विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक विद्यालय सौसरवां के बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास की आकर्षक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।

समापन पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों और प्रतिभागियों को क्रमशः गोल्ड व सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का मार्गदर्शन उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव के प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह ने, संयोजन एवं संचालन प्राथमिक विद्यालय मालव के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने तथा निर्देशन नोडल संकुल शिक्षक फहद अहमद ने किया। खेल अनुदेशक महेश कुमार, राजेश कुमार एवं रामकिशोर राम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गंगा प्रसाद, सुमित यादव, आशीष पांडेय, ज्योतेंद्र पति पांडेय, शगुफ्ता यासमीन, शिवदान चौहान, विवेक चंद्र रंजन, धर्मेंद्र राव, मोहम्मद असलम, गणेश प्रसाद एवं सुरेंद्र प्रसाद सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post